फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ड्यूटी से गायब दो सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में गंदगी मिलने के साथ ड्यूटी से गायब दो सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। उन्हें बीडीओ कार्यालय से संबद्ध कर एडीओ को 15 दिन में आरोपपत्र दाखिल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटिन्ना मानिकपुर के ग्रामीणों ने डीपीआरओ से 24 जून को शिकायत की कि सफाई कर्मी के गायब रहने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने के साथ चोक नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। इस पर डीपीआरओ ने दो जुलाई को गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात सफाई कर्मी चैतन्य प्रकाश के एक वर्ष से गांव में सफाई कार्य न करने की जानकारी मिली। गांव में गंदगी के ढेर लगे मिले। इस पर डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने सफाई कर्मी चैतन्य प्रकाश को निलंबित कर दिया।
एडीओ राजेपुर को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में आरोपपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ ने राजस्व गांव बरारिख का निरीक्षण किया। उस दौरान गांव में दोनों सफाई कर्मी मौके पर नहीं मिले। डीपीआरओ ने फोन से जानकारी की तो सफाई कर्मी विकास मराल बीडीओ कार्यालय में काम करते मिले। जबकि सफाई कर्मी उदयप्रताप को ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया। दोनों सफाई कर्मियों को बीडीओ मोहम्मदाबाद कार्यालय से संबद्ध किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें