फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ढाई माह गुजरे, संस्था पर नहीं कराई रिपोर्ट

Tue, 25 Apr 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में लगने के चंद महीने बाद ही फेल हो चुके सात नलकूपों का पालिका ने 36.40 लाख रुपये संस्था को भुगतान कर दिया। मामला अफसरों तक पहुंचा, तो ढाई माह पहले ईओ ने संस्था काली सूची में डाल दी और 5.25 लाख रुपये की प्रतिभूति जब्त कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। करीब 30 लाख रुपये के नुकसान के बाद भी पालिका ने संस्था पर मुकदमा दर्ज कराने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर के मोहल्लों में पेयजल संकट से निजात दिलाने को 10 मिनी नलकूप लगाने का ठेका नवंबर 2020 में मेसर्स अथर्व इंटरप्राइजेज बजरिया को दिया था। एक नलकूप की कीमत 5.20 लाख रुपये थी। संस्था ने मोहल्ला सिविल लाइन मढ़ैया, कचहरी, सधवाड़ा, शमशेरखानी, बीबीगंज, बजरिया, कोटा पार्चा, अधइया व सुतहट्टी में नलकूप लगाए। सधवाड़ा और कोटा पार्चा का नलकूप लगते ही बर्स्ट हो गया। कुछ नलकूप महीने भर चलकर बंद हो गए। जबकि शमशेरखानी का अभी तक नहीं चलाया गया। नगर पालिका के जिम्मेदारों ने बिना किसी जांच पड़ताल के आनन-फानन में सातों नलकूपों का 34.40 लाख रुपये संस्था को भुगतान भी कर दिया।
पेयजल संकट से जूझ रही जनता की आवाज कई बार अखबारों की सुर्खियां बनी, तो पालिका कार्यदायी संस्था को पत्र जारी करती रही। मगर नलकूप चालू नहीं हो सके। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया, तो अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने आठ फरवरी को आदेश जारी कर अथर्व इंटरप्राइजेज बजरिया सालिग्राम को काली सूची में डालकर 5.25 लाख रुपये की जमानत राशि जब्त कर ली। इसके बाद पालिका ने संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जरूरत नहीं समझी। जबकि पालिका के जिम्मेदार इस संस्था को बंद नलकूपों के करीब 36.40 लाख रुपये भुगतान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार संस्था पर कड़ी कार्रवाई होगी। सरकारी धन की रिकवरी कराई जाएगी। मामले में शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
सुभाष चंद्र प्रजापति, एडीएम, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें