फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्जी प्रपत्रों से बिजली कनेक्शन लेकर लगवाया नलकूप

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। सेना के जवान के फर्जी प्रपत्र लगवाकर चचेरे भाई ने बिजली कनेक्शन करवाकर नलकूप लगवा लिया। विरोध करने पर भाई को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी सेना के जवान हरीश सिंह ने कोर्ट के आदेश पर चचेरे भाई सुरेश सिंह व भाभी शारदा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि भाई सुुरेश गांव के अलावा फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिर्वा कोठी में मकान बनवाकर रह रहे हैं।
गांव में सेना के जवान व भाई हरीश के नाम से खेती की भूमि है। बिना बंटवारा हुए भाई सुरेश ने उसके नाम से फर्जी प्रपत्र तैयार कर बिजली विभाग से कनेक्शन लेकर नलकूप लगवा लिया। 28 जनवरी 2011 में बिजली का कनेक्शन हुआ। उस दौरान वह सेना में तैनात था। 18 जनवरी 2023 को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र देकर कनेक्शन को निरस्त करने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाई सुरेश ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। 12 फरवरी 2023 को गांव गया और विरोध करने पर भाई सुरेश ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें