फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोहरे में ट्रांसफार्मर से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा एक ट्रक घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में खाई में चला गया। दुर्घटना में चालक को काफी चोटें आईं। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के सहसवान थाने के गांव नदाइल निवासी अनीश (24) ट्रक में राई कस्बे से 18 ट्रांसफार्मर भरकर हरदोई जा रहा था। ट्रक जब थाना क्षेत्र के गांव अलीगढ़ के पास पहुंचा। घने कोहरे में तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में उसने ट्रक खाई की ओर मोड़ दिया।
अनीश की तत्परता की वजह से आमने-सामने की टक्कर बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि ट्रक खाई में काफी गहराई तक चला गया। इसमें अनीश और उसका साथी नाजिर (28) घायल हो गया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। अधिक चोट होने पर अनीश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें