फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शार्ट सर्किट से मैदा भरे ट्रक में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। केबिन में हुए शार्ट सर्किट से मैदा भरे ट्रक में आग लग गई। पुलिस ने वाहनों को दोनों तरफ रोक दिया इससे लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आधा घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया। ट्रक की केबिन पूरी तरह जल जल गया।


ताजपुर रोड मंडी चौराहा स्थित फ्लोर मिल से 500 पैकेच मैदा लेकर राजस्थान के धौलपुर के लिए रवाना हुआ। ट्रक में इटावा-बरेली हाईवे पर गांव पसनिगपुर गांव के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे शार्ट -सर्किट से आग लग गई। नहरैया निवासी चालक श्यामपाल ने धुआं निकलता देखा, तो पहले आग बुझाने का प्रयास किया। मगर कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई, तो उसने कूदकर जान बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने वाहनों को दोनों ओर रोक दिया। इससे करीब एक किमी लंबी वाहनों की लाइनें लग गईं। करीब सवा तीन बजे पहुंची दमकल की गाड़ी ने आधे घंटे के प्रयास में आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था। ट्रक में भरे मैदा के कुछ कट्टे भी जल गए। चालक ने बताया कि उसके कागजात भी केबिन में ही जल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें