फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर ट्रक खराब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर पांचाल घाट गंगा पुल पर बुधवार रात एक ट्रक खराब हो गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देर रात तक जाम नहीं खुल सका था। पुलिस प्रशासन वनवे करके वाहनों को निकलवाने के प्रयास में जुटा रहा। पुल पर रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रक खराब हो गया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा। काफी प्रयास के बावजूद वाहन नहीं निकाले जा सके। दोनों तरफ दो किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। देर रात तक पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम रही। यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि वाहनों को वनवे करके निकाला जाएगा। ट्रक को हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। कोशिश है कि जल्द वाहनों का आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें