फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वंदे मातरम् की गूंज के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से फहराया गया।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में बीएसए गौतम प्रसाद व ब्लाॅक संसाधन केंद्र बढ़पुर में खंड शिक्षाधिकारी बढ़पुर सुरेशचंद्र पाल ने ध्वजारोहण किया। कनिष्ठ लिपिक अरविंद कुमार, अरशद, डीसी बालिका शिक्षा नागेंद्र सिंह, ब्लॉक एमआईएस दीक्षा पांडेय, ब्लॉक क्वालिटी कोआर्डिनेटर वंशिता गुप्ता, निर्मल बौद्ध व शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने झंडारोहण किया। वरिष्ठ सहायक मनोज श्रीवास्तव व नवनीत भारद्वाज आदि रहे। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में प्राचार्य वी. अरोरा व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अवधेश अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण किया। धर्मेंद्र यादव, शाहनाज फातिमा व अनिल श्रीवास्तव आदि रहे। माता चंद्रावती इंटर कॉलेज रामपुर ढपरपुर में सांसद मुकेश राजपूत ने ध्वजारोहण किया। श्वेता दुबे आदि रहे। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डॉ. विनोदचंद्र शर्मा, फहमिदा रजा व मीडिया प्रभारी श्रवण मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर खड़ियाई में अर्चना द्विवेदी ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्य रागिनी मिश्रा, अंजली यादव, सुमन, मीना कटियार व शीला त्रिवेदी आदि रहे। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह ने ध्वज फहराया। कुलपति डा. रंगनाथ मिश्र, डॉ. अंचल सिंह मौजूद रहे। महाराजा हरिशचंद्र महाविद्यालय में ध्वजाराहेण हुआ। रोहित तिवारी व राहुल तिवारी आदि रहे। ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य तमन्ना दुबे, हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रबंधक हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी व प्रधानाचार्य इरम खान ने ध्वजारोहण किया।
रस्तोगी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी, एमआइसी में प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर, जीआईसी फतेहगढ़ में प्रधानाचार्य एपी सिंह और जीजीआईसी फतेहगढ़ में प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने तिरंगा फहराया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जसमई में प्रधानाध्यापक गोविंद चौरसिया ने ध्वजारोहण किया।
-



सामाजिक संगठन व राजनैतिक पार्टियों ने मनाया गणतंत्र दिवस
अमर ज्योति एसोसिएशन की ओर से पांचाल घाट स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान वाटिका में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रमोद तिवारी, आशुतोष, सुभाष त्रिवेदी व अनिल तिवारी आदि रहे। नेशनल सोतोकॉन कराटे एसोसिएशन से संबंद्ध पुष्कर कराटे एकेडमी में संरक्षक लालजी सक्सेना, सर्वेंद्र सिंह व मुख्य प्रशिक्षक पारस भारद्वाज ने तिरंगा फहराया। पुष्कर भारद्वाज, आरती भारद्वाज व योगेंद्र शर्मा आदि रहे। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से गांव भोपतपट्टी में गणतंत्र दिवस मनाया। जिला मंत्री सुनील कटियार, मदनलाल वर्मा व जगदीशचंद्र अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, आलोक गुप्ता, रोहित सफ्फड़ आदि मौजूद रहे। राकेश तिवारी, अजय बाजपेई, सुनील मिश्र, अनुज मिश्र व समीर बाजपेई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें