फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आफीसर्स क्लब में तिरंगा मेला व प्रदर्शनी कल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के ऑफीसर्स क्लब में सोमवार को तिरंगा मेला व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऑफीसर्स क्लब में 11 अगस्त को एक दिवसीय तिरंगा प्रदर्शनी लगाने के आदेश दिए हैं। इसमें स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों, स्थानीय उत्पाद (ओडीओपी), तिरंगा की थीम वाली वस्तुओं के स्टाल, तिरंगा झंडे, वस्त्र, शृंगार सामग्री व खाद्य सामग्री के स्टाल लगेंगे। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रदर्शनी की जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें