फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार वार्डों में सभासद पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Sun, 30 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कमालगंज। नगर पंचायत चुनाव में इंदिरा नगर, लोहिया नगर, जवाहर नगर व शास्त्री नगर प्रथम में सभासद के लिए पांच-पांच प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। वहीं चार वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय रहेगा।
कस्बे में 12 वार्ड हैं। इनमें प्रतापनगर से रोशनी असौलिया निर्विरोध सभासद चुनी जा चुकी हैं। शेष 11 वार्डों में 44 प्रत्याशी हैं। 5 प्रत्याशियों वाले वार्डों में इंदिरा नगर से सुमित कुमार, अनुराग यादव, मनसुख, राजबेटी व सुशील मैदान में हैं। लोहिया नगर से निशा, अवधेश कुमार, कुसुमा देवी, गौरव कुमार, हनीफ। जवाहर नगर से इजाजत खां, अंसार, आदर्श, मो. इमरान व मोवीना। शास्त्री नगर प्रथम से वंदना, आशा कटियार, अंजली, रजनी व विमला देवी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुष्कोणीय मुकाबले वाले वार्डों में अंबेडकर नगर में अशोक कुमार, अतुल कुमार, अवधेश कुमार व शिप्रा। किदवई नगर में मिथलेश, केशना, बबली व सुशीला। गांधीनगर से सरस्वती राजपूत, अमित कुमार गुप्ता, गुलशन, भूरा उर्फ रिजवान प्रत्याशी हैं। तीन प्रत्याशियों वाले वार्ड में अशोक नगर में सुमंत कुमार, अजय कुमार व रवींद्र मोहन। आजाद नगर में सुभाषचंद्र, दिनेशचंद्र व रेखा। सुभाष नगर में मंजू, मिथलेश व सुमन। शास्त्री नगर द्वितीय से विमलेश, अर्चना व रीमा चुनाव मैदान में डटीं हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से नम्रता, बसपा से अनीता देवी, सपा से लक्ष्मी, निर्दलीय राजबेटी शंखवार, बिटोली व सरोजनी देवी मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें