फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रेमजाल में फंसा 28 हजार की ठगी में दो फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रेमजाल में फंसाकर युवक से मोटी रकम की ठगी करने के मामले में एक युवती समेत दो लोगों पर एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के कहने पर युवक ने हाथों की नसें काटकर उसे फोटो भेजे थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा निवासी सुमित ने एक मोहल्ला निवासी युवती और उसके साथी करन पर एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि मई 2022 में सोशल साइट पर शहर की एक युवती से संपर्क हुआ। झूठे प्रेमजाल में फंसा कर युवती ने 28 हजार रुपये ले लिए। उसने रुपये देने के बदले कई बार मिलने की बात कही, मगर मिली कभी नहीं। युवती ने कहा कि यदि सच्चा प्यार करते हो, तो हाथ की नस काटकर दिखाओ। उसने दोनों हाथों की नसें काटकर उसे फोटो भी भेज दिए। युवती ने और रुपये देने की मांग की, मगर वह देने में असमर्थ हो गया, तो युवती ने दूरी बना ली। इसके बाद युवती के नजदीकी करन से संपर्क किया। करन ने भी उससे मिलवाने के बदले 25 हजार रुपये मांगे। सुमित ने कहा कि युवती इससे पहले भी एक सिपाही को भी प्रेमजाल में फंसाकर परेशान कर चुकी है। मुकदमे में कहा गया कि युवती कई अन्य लोगों को भी झूठे प्रेमजाल में फंसाकर भविष्य खराब कर चुकी है। पीड़ित ने पुलिस को सभी साक्ष्य भी दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें