फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-मुंबई के बीच छह फेरों के लिए चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन कानपुर-अनवरगंज से मुंबई सेंट्रल के बीच छह फेरों के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन

इज्जत नगर डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी सात मई से 11 जून तक प्रत्येक शनिवार को मुंबई से 11:05 बजे चलेगी। दूसरे दिन रविवार को मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज होते हुए फर्रुखाबाद स्टेशन से 11:30 बजे कन्नौज के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में 09186 नंबर की कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन आठ मई से 12 जून तक प्रत्येक रविवार को कानपुर-अनवरगंज से शाम 6:40 बजे प्रस्थान कर बिल्हौर, कन्नौज होते हुए फ़र्रुखाबाद से 9:20 बजे कासगंज की ओर प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सोमवार को मथुरा कैंट, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी होते हुए रात साढ़े आठ बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें