फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल फेल होने से 35 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कमी से इलेक्ट्रिकल पैनल फेल हो गया। इससे कासगंज जा रही ट्रेन 35 मिनट तक आउटर पर खड़ी रही। यात्रियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। बाद में मैनुअल तरीके से ट्रेन को रवाना किया गया। चार घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के पैनल में खराबी आ गई। गेटमैन राजेश ने फाटक गिराया, तो लॉक नहीं हुआ।
इसी समय फर्रुखाबाद से कासगंज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को आउटर पर खड़ा कर दिया गया। स्लाइड रूम भी फेल होने से ट्रेन को सिग्नल मिलने बंद हो गए। गेटमैन ने स्टेशन मास्टर पुत्तनलाल को पैनल सिस्टम फेल होने की सूचना दी।
इस बीच ट्रेन के यात्री हंगामा करने लगे। यात्रियों का गुस्सा देख कंट्रोल रूम के आदेश पर 35 मिनट बाद मैनुअल तरीके से ट्रेन को रवाना किया गया।
तकनीकी टीम ने मरम्मत कर करीब चार घंटे बाद पैनल ठीक किया। तब जाकर ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ। इस दौरान क्रासिंग बंद रहने से वाहन फंसे रहे।
इससे वाहन चालकों को दिक्कत हुई। स्टेशन मास्टर पुत्तन लाल ने बताया कि एक ट्रेन ही बाधित हुई थी। अन्य ट्रेनों को समय पर मैनुअल तरीके से गुजार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें