फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ओवरब्रिज से आवागमन शुरू, उद्घाटन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज मार्ग पर शुकरुल्लापुर के बाद भोलेपुर रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज से आवागमन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि अभी इसका उद्घाटन नहीं हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद भोलेपुर ओवरब्रिज से वाहनों का निकलना शुरू हुआ तो युवक व युवतियां सेल्फी लेते दिखे। हालांकि अभी तक दोनों ही ओवरब्रिजों में रेलवे लाइन के ऊपर वाले भाग में सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
कई सालों के इंतजार के बाद लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भोलेपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज से आवागमन शुरू कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर बाद सड़क निर्माण का काम पूरा हुआ। लोगों को ओवरब्रिज को लेकर उत्सुकता इतनी थी कि निर्माण में लगे वाहन हट भी नहीं पाए कि पैदल, साइकिल, बाइकों समेत अन्य वाहनों का निकलना शुरू हो गया। शहर के युवक और युवतियाें ने पहुंचकर पुल के ऊपर से रेलवे लाइन के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

बता दें कि कायमगंज मार्ग पर शुकरुल्लापुर के पास बने ओवरब्रिज से करीब 15 दिन से आवागमन शुरू है। हालांकि इन दोनों ही ब्रिजों में रेल लाइन के ऊपर हादसे को बचाने के लिए लगाए गए मोटे डिजाइनदार आकर्षक एंगिलों पर सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है। इससे नीचे से निकल रही रेलवे की हाईटेंशन लाइन और ट्रेनों से हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ब्रिज अभिषेक यादव ने बताया कि जनता ने अपनी सहूलियत के लिए निकलना शुरू कर दिया है। सुरक्षा जाली बनकर तैयार है। साइडों पर पहुंच गई है। अगले सप्ताह में हर हाल में लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें