पांचालघाट चौकी के पास भूसा लदा पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद जनपद मैनपुरी के कस्बा बेवर से बरेली जा रहा भूसा भरा ट्रक गुरुवार सुबह पांच बजे बीच चौराहे पर पलट गया।
इससे शहर की ओर आने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। चौकी पुलिस ने करीब 10 बजे क्रेन से ट्रक को तो हटवा दिया। लेकिन भूसा वहीं पड़ा रहने से आवाजाही में समस्या रही। जाम के दौरान शहर में आने वाले वाहनों को मसेनी चौराहे से होकर निकलना पड़ा।
चौकी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि शाम तक पूरा भूसा हटवा दिया जाएगा। फिलहाल छोटे वाहनों का निकलना शुरू हो गया है।