फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: व्यापारियों का पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम, बाजार करेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकान के शटर में ताला लगाते वक्त सराफ का नकदी व जेवर भरा थैला ले जाने का मुकदमा लिखने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ। व्यापारियों ने पीड़ित से मुलाकात कर पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि घटना का खुलासा नहीं होता, तो बाजार बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया सालिगराम निवासी सराफ श्यामबाबू वर्मा नौ अक्तूबर की शाम बीबीगंज स्थित दुकान में ताले लगा रहे थे। उसी समय पीछे से आए तीन बाइक सवार 20 हजार रुपये और 15 ग्राम सोने के जेवर से भरा थैला लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा लिख लिया, मगर अभी तक खुलासा नहीं किया।
युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव प्रतिनिधिमंडल के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। कहा कि पुलिस चोरियों का खुलासा नहीं कर रही है। अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी से तीन बाइकें उठ गईं। अब सराफ से घटना हो गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे में घटनाओं का खुलासा नहीं होता है, तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बाजार भी बंद कर दिया जाएगा। उनके साथ संजू वर्मा, जीशान, फिरोज, गोविंद बाथम, सचिन शर्मा, नितिन वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें