फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलटा, चालक की दबकर मौत

Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से चालक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जनपद कासगंज कोतवाली पटियाली के गांव रूस्तमपुर निवासी प्रमोद सिंह (25) मंगलवार को ट्रैक्टर टॉली में तंबाकू लादकर कायमगंज आए थे। गोदाम पर तंबाकू उतारने के बाद देर रात प्रमोद खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने गांव वापस जा रहा था। कंपिल रूदायन मार्ग पर गांव समाउद्दीनपुर के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक प्रमोद ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से प्रमोद के शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें