फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जामुन की लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, वसूला जुर्माना

Tue, 27 Jun 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। वन विभाग की टीम ने गांव ज्योना के पास ट्रैक्टर ट्राली में भरी जामुन की लकड़ी पकड़ ली। लकड़ी को अवैध तरीके से काटकर ट्रैक्टर में भर ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में अवैध लकड़ी का कटान धड़ल्ले से चल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। सोमवार सुबह गांव ज्योना के पास अवैध रूप से जामुन की लकड़ी काटकर ट्रैक्टर ट्राली भरकर ले जाई जा रही थी। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार को इसकी सूचना मिली। उन्होंने वन रक्षक मनोज कुमार व शिवेंद्र कुमार को मौके पर भेजा।
वन रक्षक टीम ने एक ट्रैक्टर पर जामुन लकड़ी लदी आते देख पकड़ लिया। लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली को वन क्षेत्राधिकारी के दफ्तर के पास लाकर खड़ा कराया गया। ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने पकड़ी गई लकड़ी का चालान कर उस पर 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया लकड़ी के अवैध कटान पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें