कमालगंज। थाना क्षेत्र के चाचूपुर गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया पिछली साल बाढ़ में कट गई थी। इसके बाद आवागमन चालू करने के लिए पास से ही एक कच्चा रास्ता बना दिया गया। चार माह से पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह हुई तेज बरसात में कच्ची रास्ता पानी में डूब गई। इसी दौरान कस्बा की ओर से गंगा पर बन रहे पुल के पास जा रहा ट्रैक्टर पुलिया के पास पानी में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक रायबरेली के गदागंज निवासी धनराज व उस पर सवार सुल्तानपुर के गाजीपुर के अमित डूब गए। दोनों ने पानी से निकल कर खुद को बचाया। हालांकि घटना में किसी के चोट नहीं आई। चालक धनराज ने पीडब्ल्यूडी पर कार्य में देरी व लापरवाही का आरोप लगाया। (संवाद)