फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हरिद्वार से कन्नौज जा रही टूरिस्ट बस खड्ड में पलटी

Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज जा रही टूरिस्ट बस गूजरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। बस में 55 सवारियां थी। इसमें 18 सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुुंचे। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां आठ सवारियों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। बस में बैठे लोग माता पूर्णागिरि के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हरिद्वार से जरियनपुर मार्ग होते हुए टूरिस्ट बस आ रही थी। गांव गूजरपुर मोड़ पर सामने से ट्रक आने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस खड्ड में पलट गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर एसडीएम अमृतपुर पदम सिंह व एसओ संत प्रकाश मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि बस में 55 सवारियां थीं। इसमें 18 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी भेजा गया। आठ लोगों की हालत गंभीर होने पर सभी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार व सीएमएस डॉ.राजकुमार गुप्ता लोहिया अस्पताल पहुुंच गए। सभी घायलों का अधिकारियों की मौजूदगी में इलाज कराया गया। घायल सुरेश चंद्र, सुरेंद्र आदि ने बताया कि वह लोग 12 मार्च को कन्नौज से पूर्णागिरी देवी दर्शन के लिए गए थे। वहां से हरिद्वार, ऋषिकेश होते हुए वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


यह लोग हुए घायल
जनपद कन्नौज थाना तिर्वा निवासी सुरेंद्र कुमार, गांव मझपुरवा निवासी शिवनाथ, गांव खालेेपुरवा निवासी सुखदेवी, शोभित, शंकुतला देवी, मीरा देवी, रमेश, गांव बहादुरपुर निवासी सुरेश चंद्र, मोहित कुमार, शिवकुमारी, जनपद कन्नौज गांव आगोश निवासी ईश्वर चंद्र, गांव मझपुरवा मीरा देवी, गांव नगला तेज निवासी रामू यादव, जनपद कन्नौज गांव बेला मऊ सरैया निवासी गिरजा शंकर, तहसील तिर्वा निवासी उर्मिला देवी घायल हो गई। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि मोड़ पर सामने से ट्रक आने पर बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई।

आठ घायल लोहिया रेफर
बस खड्ड में जाने से रमेेश चंद्र, श्रीनिवास उर्फ शिवरतन, मीरा देवी, शिव कुमार, शोभित, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र, शंकुतला देवी, सुखरानी, सुरेश चंद्र को सीएससी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें