फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि सात अगस्त है।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अब 7 अगस्त की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट www.scvtup.in पर आवेदन करना होगा। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित की गई थी। बताया कि ऑनलाइन आवेदन में दर्ज प्रविष्टियों में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो उसके संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 48 घंटे (दो दिन) का समय दिया जाएगा। आवेदन करने में सहायता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश वेबसाइट पर ई-फार्म के रूप में उपलब्ध हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें