फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के मोहल्ला गंगानगर निवासी रोहित दीक्षित के मकान में किराये पर रह रहे मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रमापुर निवासी राजेश सक्सेना के बीमार पुत्र मिथुन सक्सेेना (22) कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शाम पांच बजे घर पहुंची बहन दीपाली ने भाई को लटके देखा, तो चीख पुकार मच गई। इसके एक छोटा भाई विकास है। मिथुन की मां का सात माह पहले निधन हो गया था। तब से वह और अधिक परेशान रहने लगा था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वह मूल रूप से मेरापुर थाने के गांव रमापुर निवासी है। परिवार मजदूरी करके भरण पोषण कर कर रहा है। (संवाद)