फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए अफसरों के कसे पेच

Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी में जिले भर में बिजली आपूर्ति न होने से परेशान किसानों की समस्या समाधान के लिए अफसरों के पेच कसे गए। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार देर शाम डीएम संजय कुमार सिंह ने सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य की मौजूदगी में बिजली अफसरों के साथ बैठक कर आपूर्ति की समीक्षा की। डीएम ने अधीक्षण अभियंता विवेक अस्थाना से कहा कि वह जिले भर के नलकूपों को कम से कम रोजाना 10 घंटे बिजली आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों को जनता से मधुर संबंध बनाना हैं। बिजली आपूर्ति बाधित करने वाले लाइनमैनों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि जो भी ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं, उन्हें तत्काल बदलकर अधिक क्षमता के लगाए जाएं, ताकि फाल्ट की समस्या का समाधान हो सके।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जहानगंज, भूड़नगरिया एवं नवाबगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। किसानों की फसलें सूख रही हैं। यहां विशेष रूप से अभियान चलाकर समस्या का समाधान कराएं। बैठक में सभी अधिशासी अधिकारी, उपखंड अधिकारी एवं जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें