फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर मेरापुर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवकाें के पास से मिले मोबाइल से उनके घर पर सूचना दी।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात एक बाइक पर सवार तीन युवक मोहम्मदाबाद से संकिसा की ओर जा रहे थे। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव राजेन्द्र नगर स्थित आरएस इंटर काॅलेज के पास किसी वाहन की टक्कर से तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौजूद लोगों ने बताया ओवरटेकिंग के दौरान आरएस इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर के सामने किसी अज्ञात वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हुई। जिससे तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवकों के पास मिले मोबाइल से डायल किए गए नंबरों पर बात की। एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव हिम्मतपुर मोर्चा निवासी अभिषेक पाल(19), जनपद एटा थाना जसरथपुर गांव भदैया निवासी अजीत पाल (20) व पवन पाल (21) संकिसा की ओर जा रहे थे। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। तीनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें