फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजनौर की तीन चेन चोर महिलाएं गिरफ्तार, सराफ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। शहर के पांडवेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक की भीड़ में लगकर दो महिला श्रद्धालुओं की चेन तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन बिजनौर की महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चेन खरीदने वाला सराफ पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने तीनों आरोपी महिलाओं काे जेल भेज दिया।
सावन के सभी सोमवार को पांडवेश्वर नाथ शिवालय में महिलाओं की लंबी कतारें लगती हैं। सात अगस्त को राजीव गांधीनगर निवासी मिथलेश कुमारी और मोहल्ला अमीन खां भाऊटोला निवासी शिवकुमारी की चेन तोड़कर चोरी कर ली गई थी। दोनों पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखकर 14 अगस्त को पुलिस ने सादा वर्दी में कई महिला पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया। पुलिस ने बार-बार लाइन में लगकर महिलाओं के साथ धक्का मुक्की करने वाली तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ के बाद उन्होंने चेन तोड़ने की घटना को कबूल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बिजनौर के थाना व कस्बा नूरपुर निवासी निरमा (30) पत्नी मोहन नट, कविता (25) पत्नी खेल कुमार व रेखा (35) पत्नी सुनील नट और सर्राफ गोपाल पाटिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपी महिलाओं का चालान कर अदालत में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया जबकि आरोपी सराफ पुलिस की पकड़ से दूर है। महिलाओं के पास से पुलिस को 18,700 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें