फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अयोध्या एक्सप्रेस में किन्नर बनकर यात्रियों से रुपये लेते तीन महिलाएं पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गोरखपुर से मुंबई बांद्रा टर्मिनस जा रही अयोध्या एक्सप्रेस में किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन रुपये लेते तीन महिलाओं को पकड़ा गया है। आरपीएफ ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, महिला सिपाही शबनम, रेणुका कुमावत, सिपाही महेंद्र व किशोर ने गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस जा रही अयोध्या एक्सप्रेस में कन्नौज से जांच शुरू की। टीम को एक डिब्बे में तीन महिलाएं किन्नर की तरह हरकतें करते हुए मिल गईं। वे यात्रियों से 50 रुपये से कम नहीं लेती थीं। फंसाने की धमकी भी देती थीं। आरपीएफ ने उनकाे फर्रुखाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पकड़कर उतार लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम कानपुर नगर के थाना घाटमपुर के गांव सारगामा दरौली निवासी नीलू पत्नी अजीत, मधु व निधि पुत्रीगण भोला बताया है। आरपीएफ ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों महिलाएं काफी शातिर हैं। बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें