फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अभियान चलाकर हल्दी पाउडर और हींग के लिए तीन नमूने

Fri, 02 Jun 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। खाद्य वस्तुओं में मिलावट को रोकने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाकर हींग और हल्दी पाउडर सहित 3 नमूने लिए। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मोहम्मदाबाद क्षेत्र में अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में टीम ने मोहल्ला आजार नगर स्थित नरेंद्र कुमार की विनिर्माण इकाई से हल्दी पाउडर, आंबेडकरनगर तकीपुर स्थित श्याम सिंह के हर्ष किराना स्टोर से काका बंधानी हींग चूरा, और बंथल ताजपुर रोड स्थित शोएब खान के प्रतिष्ठान से श्री राम ब्रांड पैक्ड हींग का नमूना लिया। लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। सहायक आयुक्त खाद्य सैय्यद शहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि टीम ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र में छापेमारी कर तीन नमूने लिए हैं। लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डा. शैलेंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें