फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक ही परिवार के तीन लोग गंगा में डूबे,एक का शव मिला

Sat, 06 May 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बेटे और चचेरे भाई को गंगा में डूबते देख किसान ने छलांग लगा दी। दो घंटे बाद किसान का शव गंगा से बरामद हो गया। बाकी के दो लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अंधेरा होने के कारण तलाश बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बा के निकटवर्ती गांव मकूनगला निवासी राम सिंह शुक्रवार दोपहर अपने बेटे शिवकुमार (36), पौत्र रोहित (10), भतीजे संदीप (32) व संदीप के पुत्र सिद्धू के साथ गंगा के दूसरी ओर कटरी में स्थित खेत पर गए थे। बरसात में भीगे हुए गेहूं के बोझ को एकत्रित कर सभी डोंगा (छोटी नाव) से गंगा पार कर लौटे रहे थे। शाम करीब पांच बजे कल्लू नगला गांव के सामने डोंगा से उतरने के बाद संदीप ने अपने बेटे सिद्धू को गंगा स्नान कराया। इस पर रोहित भी स्नान की जिद पर अड़ गया। संदीप रोहित के साथ स्नान कर रहा था। तभी दोनों डूबने लगे। भाई और बेटे को डूबता देख शिवकुमार ने गंगा में छलांग लगा दी। तीनों गहरे पानी में लापता हो गए।
रामसिंह की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कल्लू नगला व जंजाली नगला के ग्रामीण डूबे हुए की तलाश में जुट गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घाट पर पहुंची शिवकुमार की पत्नी मीना, मां श्यामा देवी, संदीप की पत्नी रंजना रोती रही।
विज्ञापन

जानकारी पर सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने आजाद नगर भटपुरा से गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई। करीब दो घंटे बाद घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर स्थित जंजाली नगला गांव के पास से शिवकुमार का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव को देख परिजन चीखने चिल्लाने लगे। अंधेरा हो जाने पर रात करीब आठ बजे गोताखोरों ने खोजबीन बंद कर दी।
शिवकुमार के चार पुत्र रोहित, विवेक, दिव्यांशू व सत्यम हैं। चारों में रोहित सबसे बड़ा था। शिवकुमार के दो भाई शिवराम व मोहित हैं। संदीप के एक पुत्र सिद्धू व पुत्री दिव्यांशी है। सीओ रविंद्र नाथ राय ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोग गंगा में डूबे हैं। एक का शव बरामद कर लिया गया है। अंधेरा होने पर खोजबीन बंद कर दी गई। शनिवार सुबह से खोजबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें