फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गांव रूपपुर मंगलीपुर निवासी कामता प्रसाद का गांव के ही युवक से विवाद हो गया। युवक ने परिजनों के साथ कामता को पीट दिया। कामता के पुत्र सुनील ने मारपीट करने वालों के भाई अनिल के घर के सामने गाली देने शुरू कर दी। अनिल की पत्नी ने विरोध किया तो उसे मारने दौड़े। अनिल के 12 साल के पुत्र अनमोल ने मां को बचाया, तो युवक ने सिर में डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। अनिल और कामता ने थाने में तहरीर दी है। (संवाद)