फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीबीआई जांच का भय दिखाकर सेवानिवृत्त शिक्षक से ठगे तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आधार कार्ड पर अवैध मोबाइल नंबर संचालित होने व सीबीआई जांच का भय दिखाकर साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त शिक्षक से तीन लाख रुपये ठग लिए। दिल्ली का पुलिस अधिकारी बताकर ठग ने सेवानिवृत्त शिक्षक को व्हाट्एप कॉल की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कायमगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला चिलौली पठान अब्दुल रहमानपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक खुशमुद्दीन के मोबाइल नंबर पर नेहरू प्लेस पुलिस यूनिट दिल्ली बताकर एक व्यक्ति ने बात की। उसने बताया कि तुम्हारे आधार कार्ड पर अवैध नंबर संचालित हो रहा है। इसका मुकदमा यहां दर्ज किया गया है। सत्यापन के कराने के लिए कहा। इसके बाद दूसरे नंबर से उसके मोबाइल व व्हाट्एप पर वीडियो कॉल की गई।
उधर से पुलिस की वर्दी में बात कर रहे व्यक्ति ने दो घंटे तक मोबाइल नहीं काटने की हिदायत दी। इसके बाद सीबीआई जांच का भय दिखाकर मामले को सुलटाने की बात कही। उस व्यक्ति के कहने पर खुशमुद्दीन ने अलग अलग बैंक खातों से तीन लाख रुपये उसके बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद खुशमुद्दीन ने अन्य लोगों से पूरे मामले में बात की तो उन्हें पता चला कि साइबर ठगों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

साइबर थाने में खुशमुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
ईसिम बनाकर बैंक खाते से उड़ाए 28198 रुपये
फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बेलासराय गजा निवासी संत कुमार ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर की ई सिम बनाकर उसके खाते से 28198 रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें