फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र के साथ मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी महादेव मंगलवार सुबह घर के बाहर स्थित परचून की दुकान पर बैठे थे।
तभी मोहल्ला लोहिया नगर निवासी सुनील उनके पास गया और बातचीत करने के लिए उन्हें अपने घर ले गया। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
सुनील व उनके भाई महादेव के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी पर महादेव के परिजन वहां पहुंच गए।
दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महादेव, उनका पुत्र संतोष व सुनील घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया।
वहां से महादेव व संतोष को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सुनील ने महादेव, संतोष के खिलाफ मारपीट की तहरीर पुलिस को दी।
दूसरे पक्ष से महादेव की पत्नी रामदेवी ने सुनील, अनिल व राजेश के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सुनील को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें