फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: करंट की चपेट में आकर महिला समेत तीन झुलसे

Fri, 14 Jul 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। छत पर कपड़े सुखाने गई महिला सरिया में आ रहे करंट की चपेट में आई गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने पहुंचा देवर भी हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी ओर सबमर्सिबल के तार जोड़ते समय किसान की करंट के चपेट में आने से हालात बिगड़ गई। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अरविंद शुक्ला की पत्नी शिल्पी (30) गुरुवार दोपहर छत पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रही थी। इसी दौरान उनका हाथ लिंटर से निकली सरिया में लग गया। सरिया में करंट दौड़ने से वह चपेट में आ गई। करंट लगने पर वह चिल्लाई तो आवाज सुनकर देवर रोहित शुक्ला (17) छत पर पहुंच गया।
शिल्पी को बचाने में राहुल को भी करंट लग गया। जानकारी पर परिजन व पड़ोसी छत पर पहुंचे । दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उनका इलाज किया। कुछ देर बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र के गांव बसाह नगला निवासी शिवकुमार (41) गुरुवार सुबह घर पर सबमर्सिबल का तार जोड़ रहा था। तभी केबल में आए करंट की चपेट में आने से वह दूर जा गिरा। चचेरा भाई पंकज बाइक से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां चिकित्सक विकास पटेल ने उसका इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें