फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन मकान गिरे, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से तीन मकान गिर गए, मलबे में दबने से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी किशन कुमार अग्निहोत्री का गांव में कच्चा मकान है। उनका मकान गिर गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचने पर घरेलू सामान बाहर निकाला। मोहल्ला सावन टोला निवासी सुमित रस्तोगी के पुराने पक्के मकान की दीवार गिरने से पड़ोसी राजकुमार मिश्रा, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटी आराधना और नाती सुब्रत घायल हो गए। रोशनाबाद के हफ़ीज़ अहमद के कच्चे मकान का एक कमरा गिर गया। उसमें सामान दब गया। गांव के विवेक का भी कच्चा मकान गिरने से नुकसान हुआ है। सईद की मुख्यमार्ग पर बनी दुकान की छत गिर गई। आसपास के लोगों ने सामान निकलवाया।
विज्ञापन

कच्ची दीवार में दबकर ग्रामीण घायल

फर्रुखाबाद। बारिश के चलते शुक्रवार देर रात एटा जिले के थाना अलीगंज के गांव भरपुरा निवासी सतीश चंद्र (50) के ऊपर उनकी कच्ची दीवार गिर गई। इससे वह दब गए। परिजनों की चीख-पुकार पर ग्रामीणों उन्हें निकालकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें