फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के मामले में तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। युवती से दुष्कर्म के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कायमगंज क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी राहुल कुमार, ध्रुव कुमार व अमोद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें कहा कि वह 28 अप्रैल को रिश्तेदारी में जा रही थी। तभी आरोपी राहुल रास्ते में मिल गया और उसे बाइक पर बैठा लिया। आगे चलकर उसके साथी मिल गए।
उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। उसे बेहोशी हालत में फतेहगढ़ स्थित एक मकान में ले गए और तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इस मामले का एसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थनापत्र दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें