फर्रुखाबाद। शीतगृह मालिक की कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने पथराव कर कार क्षतिग्रस्त कर ली। एक घायल युवक को निजी अस्पताल व दो युवकों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव पचपुखरा में गुरुवार देर शाम शीतगृह मालिक की कार सामने से आ रही मोपेड टक्कर मार दी।
इससे घबराए चालक ने कार भगाने का प्रयास किया तो दूसरी बाइक से भी टक्कर हो गई। मोपेड सवार पचपुखरा निवासी मनोज उछलकर कार पर गिरने के बाद नाली में जा गिरा।
सिर फटने से वह घायल हो गया। कार में फंसी बाइक काफी दूर तक घिसटते चली गई। जबकि दूसरी बाइक सवार गांव भिड़ैल निवासी प्रदीप व भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के गुस्साए लोगों ने कार सवार शीतगृह मालिक को घेर लिया। इसी बीच एक सपा नेता ने बीचबचाव कर उसे बचाया। जानकारी पर पहुंचे शीतगृह मालिक ने रुतबा दिखाया तो आक्रोशित लोगों ने पथराव कर कार क्षतिग्रस्त कर दी।
घायल मनोज को निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रदीप व उपेंद्र को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को थाने ले गई। काफी देर तक मामला रफादफा करने का प्रयास चलता रहा।