फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोवध के तीन आरोपियों को पकड़कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कटरा रहमत खां में 29 जून को केले के खेत में मिले गोवंश अवशेष मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान कटरा रहमत खां निवासी रफीक अहमद उर्फ राजू, अताईपुर खटको निवासी सिमरती उर्फ पच्चू, अताईपुर जदीद निवासी गुड्डू उर्फ सलीम खां तथा चांद मियां उर्फ चांद के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने 1 जुलाई देर रात मुखबिर की सूचना पर रफीक उर्फ राजू, सिमरती उर्फ पच्चू और गुड्डू उर्फ सलीम को टेढ़ीकोन चौराहे से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, तीन कारतूस, चार छुरियां और रस्सी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गोवध करने और अवशेष खेत में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि घटना के दौरान एक बछड़ा बार-बार पास आ रहा था, उसे भगाने में वह भी घायल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी चांद मियां की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें