फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कील के प्लाट की दीवार गिराकर धमकी देने में 13 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। असलहे लेकर पहुंचे लोगों ने वकील के प्लाट की बाउंड्री गिरा दी और गेट उखाड़कर ले गए। आरोप है कि विरोध करने पर बहन को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कालोनी नगला दीना निवासी वकील बृजेश कुमार पांडेय का घर के पास फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर प्लाट है।
मोहल्ले के ही रामू अग्निहोत्री गुरुवार को अपने 12 साथियों के साथ वकील के प्लाट पर पहुंचे। प्लाट की बाउंड्री गिराकर गेट उखाड़कर ले जाने लगे।
जानकारी होने पर बृजेश की बहन मौके पर पहुंची और विरोध जताया। रामू व उसके साथियों ने असलहे तानकर जान से मारने की धमकी दी।
प्लाट को लेकर कमिश्नरी में मुकदमा विचाराधीन है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कर बृजेश की तहरीर पर रामू सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें