फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: करणी सेना के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष से मारपीट कर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। करणी सेना के छात्र सभा जिलाध्यक्ष को चचेरे भाई व उसके साथी ने गालीगलौज कर लाठी-डंडों से पीट दिया। आसपास के लोगों के ललकारने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी करणी सेना के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कीर्तिवर्धन सिंह शुक्रवार को स्व. अखंड प्रताप सिंह की मूर्ति के पास बैठा था। तभी चचेरा भाई व उसका साथी वहां पर आया। वह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों लाठी-डंडों से हमला कर कीर्तिवर्धन सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में कीर्तिवर्धन की जेब से 400 रुपये भी गिर गए। आस पास के लोगों के ललकारने पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कीर्तिवर्धन ने चचेरे भाई सहित दो लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की तहरीर दी। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि पूरे मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें