फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग से तीस हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी जितेंद्र यादव की झोपड़ी में सोमवार सुबह सात बजे पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। झोपड़ी में तीस क्विंटल भूसा भरा था। भूसे में आग लगते ही लपटे निकलने लगी। जितेंद्र के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए और आग बुझाने में जुट गए। दमकल को आग लगने की सूचना दी गई। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। थाने से दरोगा और सिपाही भी आग की सूचना पर वहां पहुंच गए। जितेंद्र यादव ने बताया कि आग में तीस हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें