शमशाबाद। नहर के पास एक निर्माणाधीन विद्यालय में बुधवार रात चोरी हो गई। चोरों ने चार बैटरियां और एक इन्वर्टर चुरा लिया। थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना वैध स्थित इस विद्यालय में भवन निर्माण और फर्नीचर का कार्य चल रहा है। देर रात चोर दीवार फांदकर परिसर में घुसे और ताले तोड़कर दूसरी मंजिल से सामान ले गए। सुबह कारीगरों के पहुंचने पर चोरी का पता चला। ग्राम प्रधान मदारी गंगवार और मृदुल गंगवार ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कायमगंज निवासी विचित्र गंगवार विद्यालय का निर्माण करवा रहे हैं। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और पुलिस जांच में जुटी है। (संवाद)