फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू व्यापारी के घर चोरी कर लगाई आग, 10 लाख का नुकसान

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में जली अलमारी दिखाते जयचंद्र शाक्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आलू व्यापारी के घर में घुसे चोरों ने ताले तोड़कर नकदी, जेवरात समेत सात लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मकान में आग लगा दी। इससे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आधी रात को घर लौटने पर व्यापारी को जानकारी हुई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी जयचंद्र शाक्य आलू व्यापारी हैं। घर में एक बेटा रमन शाक्य है। पत्नी की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है।
गुरुवार रात बढ़पुर में हो रहे खाटू श्याम संकीर्तन में पिता-पुत्र घर में ताला लगाकर चले गए। रात करीब 12 बजे लौटे तो देखा कि मुख्य गेट की अंदर से कुंडी बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में खंडहर पड़े मकान के रास्ते पर छत पर पहुंचकर देखा, तो कमरे में आग जल रही थी।
कमरे का कुंडा टूटा था। बरामदे में रखा सामान भी जल रहा था। पूजाघर की तस्वीरें और देवी की मूर्ति, उनके कपड़े बरामदे में रखे थे।
मोहल्ले वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने भी रात में ही छानबीन की। जयचंद्र ने बताया कि घर में रखे 1.80 लाख रुपये, हार, सोने की चूड़ी, झुमकी, चेन, अंगूठी समेत 100 ग्राम सोने के जेवरात आदि गायब हैं।
अलमारी व सभी बक्सों के ताले भी टूटे थे।
चोरी और आग में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बताया कि मोहल्ले के सभी लोग कीर्तन में गए थे। इसीलिए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें