फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अयोध्या के राजा राम व काशी के बाबा विश्वनाथ के होंगे दर्शन

Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्रीराम दर्शन और बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। शीघ्र ही अयोध्या के राजा राम और काशी के बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराने के लिए स्थानीय डिपो की चार बसें चलेंगी। डिपो को निगम ने 12 नई बसें मुहैया करा दी हैं। इन बसों से यात्रियों को खासी सहूलियत होगी।
विज्ञापन




डिपो के बेड़े में इस वक्त 90 निगम की और 29 अनुबंधित बसें हैं। इनमें से करीब 34 ऐसी बसें हैं जो अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। लिहाजा निगम ने बसों को सरेंडर करने के लिए कई महीने पहले ही आदेश दे दिए थे। कुछ बसें सरेंडर भी की जा चुकी हैं। उम्रदराज बसों में अधिक काम होने की वजह से संचालन में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। निगम ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए 12 नई बसें मुहैया करवा दी हैं।
इन दिनों बड़ी संख्या में लोग श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। रोडवेज डिपो भी जिले के यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने जा रहा है। नई बसों में से दो बसें तीर्थ क्षेत्र बाबा नीबकरोरी धाम से अयोध्या धाम के लिए चलाने की तैयारी है। इसके अलावा काशी के बाबा विश्वनाथ के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए रोजाना एक-एक बस डिपो से रवाना होगी। इसी तरह एक-एक बस अयोध्या और वाराणसी से फर्रुखाबाद के लिए चलेगी।
विज्ञापन


एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में यात्री सीधी बस सेवा चलने के इंतजार में थे। यहां से बस चलने से यात्रियों को बार-बार बसें बदलने से होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। इससे जिले के प्रमुख स्थलों को भी खासा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वह यात्रियों की सहूलियत के लिए एक-एक करके कई कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें