फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मौसेरे भाई-बहनों के गंगा में डूबने से मचा कोहराम

विज्ञापन
तनू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। तीन मौसेरे भाई-बहनों के आकिन घाट अरौल में गंगा में डूबने से कोहराम मच गया। दोनों परिवार के लोग सूचना मिलने के बाद अरौल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

घरों पर सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग परिजनों को फोन कर बच्चों के विषय में जानकारी करते रहे।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव हब्बापुर निवासी वंशप्रदीप की बेटी तनू (17), विद्या देवी (13) गांव के निवासी मौसा रामबाबू के बेटे हनी (20) के साथ कानपुर नगर कोतवाली बिल्हौर चौकी आरौल के गांव मुराठपुरवा में ननिहाल गए थे।
दो दिन पहले मामा के बेटे की दुकान के उद्घाटन समारोह में तीनों भाई-बहन शामिल हुए थे। मंगलवार को तीनों अन्य चार लोगों के साथ आकिन घाट पर हवन सामग्री विसर्जित करने गए थे। वहां स्नान के दौरान शभी गंगा में डूब गए।
विज्ञापन

घाट पर मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया। गोताखोरों ने एक किशोर को निकाल लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। तीनों बच्चों के गंगा में डूबने की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। वंशप्रदीप, पत्नी रीमा देवी व साढ़ू रामबाबू, साली राधा के साथ अरौल के लिए रवाना हो गए।
रामबाबू की बेटी सृष्टि ननिहाल में ही है। वह गंगा स्नान करने नहीं गई थी। रीमा देवी व राधा सगी बहनें हैं। गांव में आसपास के लोग भी परिजनों से बातकर डूबे बच्चों के बारे में पता लगा रहे थे।
रामबाबू के इकलौते पुत्र हनी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करके बीएससी में प्रवेश लिया है। वह पिता के साथ खेती भी करता था। बहन तनू भी इंटर की पढ़ाई कर रही है। विद्या बहन तनू के साथ डीपीएस इंटर कॉलेज मूसाखिरिया में कक्षा नौ की छात्रा है।
तीन भाई-बहनों के गंगा में डूबने से गांव हब्बापुर में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग परिजनों व रिश्तेदारों से बच्चों के बारे में जानकारी करते रहे। हर कोई बच्चों व उनके परिजनों के बारे में बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें