फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुई कहासुनी में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। जवाहरनगर निवासी नौशाद ने पड़ोसी शानू, फैसल, मुन्ना व शानू की पत्नी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। इसमें कहा कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उसके बच्चों का खेलने के दौरान पड़ोसी शानू के बच्चों से झगड़ा हो गया था। जिसे मोहल्ले के लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। इसी रंजिश में शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर डंडों से मारपीट कर दी। बचाव में आई पत्नी रुख्सार व पुत्री शाहिद को भी पीटा। उधर दूसरे पक्ष से फैसल ने नौशाद के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह बच्चों के बीच हुई लड़ाई के बाद वह आरोपी को समझाने गया। तभी वह गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में जवाबी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें