फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिव्यांगों की भीड़ में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को प्रमाणपत्र बनवाने आए दिव्यांगों की भीड़ में धक्का-मुक्की हो गई। कर्मचारी उन्हें समझाकर व्यवस्था संभालते रहे। कुल 117 दिव्यांगों का परीक्षण कर डॉक्टरों ने रिपोर्ट लगाई।
विज्ञापन



सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग बोर्ड में तीन डॉक्टरों का पैनल बैठता है। सुबह से ही प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिव्यांग पहुंचने लगे। 10 बजे तक दिव्यांगों की काफी भीड़ हो गई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.मेघा सक्सेना, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.नीरज वर्मा के पहुंचते ही पहले परीक्षण कराने की होड़ में दिव्यांगों में धक्का-मुक्की होने लगी। कर्मचारियों ने उनकी लाइन लगवाकर नंबर से उन्हें बुलाकर परीक्षण कराया।
इस बीच ईएनटी सर्जन डॉ.नवनीत कुमार भी पहुंच गए। मानसिक रोग विशेषज्ञ न होने से चार मरीजों को रेफर किया गया। डॉक्टरों के पैनल ने हड्डी संबंधी 83, नेत्र संबंधी 19 व ईएनटी संबंधी 11 दिव्यांगों का परीक्षण अपनी रिपोर्ट लगाई। रिपोर्ट की पोर्टल पर फीडिंग होने के बाद दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें