फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंटून पुल पर बैरिकेडिंग न होने से आवागमन में रहता खतरा

विज्ञापन
फोटो-11 कमालगंज के महमदगंज मड़ैयन घाट पर बिना बैरिकेडिंग वाले पुल से निकलते बाइकसवार। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा नदी के महमदगंज मड़ैयन घाट हरदोई मार्ग के पंटून पुल पर बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई। इससे आवागमन में खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

हरदोई मार्ग पर बन रहे पक्के पुल के पास पंटून पुल हर साल बनाया जाता है। पुल के आगे हरदोई जिले की सीमा लगी है। इससे जिले के राजेपुर ब्लाक के गांवों के साथ ही हरदोई तक आवागमन होता है। पंटून पुल चालू होने से लोगों को राहत तो मिली है पर अभी तक सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए हैं। पंटून पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाने के लिए आधार पोस्ट तो खड़े हैं पर तार आदि खींचकर बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई। इससे आवागमन के दौरान खतरा बना रहता है। खुटिया निवासी अमन ने बताया कि बैरिकेडिंग न होने से पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए पंटून पुल पर सुरक्षात्मक उपाय होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें