पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी व बोरियों में बंद रखा बरामद सामान। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के भारतीय महाविद्यालय की कंप्यूटर लैब में 14 नवंबर को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया।
दो आरोपियों को गिरफ्तार उनके पास से चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया।
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवरामपुर क्रासिंग के पास से दो युवकों को हिरासत में लिया। वह बोरियों में भरकर कुछ सामान लेकर जा रहे थे।
पुलिस ने सामान की जांच की तो उसमें मॉनीटर आदि निकलेे। पूछताछ में अपने नाम विनय कश्यप, निवासी सुधांशु दत्त वाली गली सेनापति और कृष्णा मिश्रा निवासी भास्कर दत्त वाली गली सेनापति का बताया।
उनके पास से पुलिस ने 15 मॉनीटर व स्टैंड, तीन टैबलेट, एक एक्सटेंशन बोर्ड, एक सीसीटीवी कैमरा, एक टूल बाक्स, एक इमरजेंसी लाइट बरामद की।
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में तिकोना चौकी प्रभारी अवधेश अवस्थी, दरोगा अमित कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।