फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साधु के घर चोरी में पकड़ा युवक थाने से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साधु के घर से चोरी करके भागे युवक को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। युवक पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गया। पुलिस के हाथ पांव फूल गए। दो घंटे बाद पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव समसपुर भिखारी निवासी साधु सुभाष चंद्र शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। मध्य रात 12 बजे गांव का युवक घर में घुस आया और उसने बक्से से ढाई हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

खटपट की आवाज सुनकर वह जाग गए और शोर मचाया। इस पर चोरी करने आए युवक ने साधु का गला दबाने का प्रयास किया।
गांव के लोगों के आने पर युवक साधु को छोड़कर भाग गया।
साधु ने युवक को पहचान लिया था। उन्होंने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने ले आई। युवक रात में पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गया।
पुलिस ने दो घंटे बाद सरसों के खेत से युवक को फिर पकड़ लिया। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा गया है।
तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें