फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेत में तड़पता रहा युवक, एंबुलेंस से पहले आ गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। शराब ठेके के पीछे खेत में तड़प रहे युवक को देखकर ठेके के सेल्समैन ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने दो घंटे बाद कोतवाली जाकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रेलवे रोड स्थित एक शराब के ठेके के पीछे खेत में करीब 25 वर्षीय युवक तड़प रहा था। ठेके का सैल्समैन खेत की ओर शौच के लिए गया। उसने युवक को बेहोशी की हालत में तड़पते हुए देखकर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। युवक ने सेल्समैन के सामने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। सूचना पर सीओ सोहराब आलम व इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी, मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप मौके पर पहुंचे। पुलिस को शव के पास ही एक बैग मिला। जिसमें कपड़े आदि सामान रखा था। वहीं एक देशी शराब का पौआ व एक पानी का पाउच रखा था। इससे अनुमान लगाया गया कि युवक ने शराब पी थी। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की। दो घंटे बाद गांव अजमतपुर निवासी युवक के पिता व परिवार के अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। पिता रोशनलाल ने बताया कि मृतक उसका पुत्र कुलदीप है। कुलदीप की कुआं खेड़ा रोड पर हेयर कटिंग की दुकान है। एक सप्ताह पूर्व वह दुकान का सामान लेने आया था। तब से घर नहीं लौटा। वह अपनी ननिहाल कोलकत्ता चला गया था। परिजनों की उससे बातचीत भी हुई थी। बुधवार को वह कोलकत्ता-आगरा एक्सप्रेस ट्रेन से घर के लिए चला। गुरुवार सुबह 11 बजे वह फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतरने के बाद उसका फोन बंद हो गया। शुक्रवार सुबह उसके शव मिलने की जानकारी मिली। कुलदीप के दो वर्ष की एक बच्ची है। पत्नी दयावती गर्भवती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने ज्यादा शराब पी ली होगी। इससे उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें