फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टिकट काउंटर के पास मिला युवक कानपुर का टेंपो चालक निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर के पास मिला युवक कानपुर का टेंपो चालक निकला। पत्नी ने पोस्टमार्टम हाउस में शव को सुपुर्दगी में लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में 26 अक्तूबर को टिकट काउंटर के पास एक चालीस वर्ष का युवक बीमार हालत में पड़ा मिला था। उसको एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से भाई अजय कुमार शुक्ला को सूचना दी। उन्होंने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी।
रविवार को जनपद कानपुर थाना व कस्बा नवाबगंज निवासी शिल्पी बच्चों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। शव की शिनाख्त पति वीरेंद्र शुक्ला के रूप में की। शिल्पी ने बताया कि पति वीरेंद्र टेंपो चलाते थे। शराब पीने के आदी थे। इसके कारण वह बच्चों के साथ किराये के मकान में अलग रहती थी। 26 अक्तूबर को पति वीरेंद्र जनपद मैनपुरी निवासी बहन रेखा मिश्रा के घर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद स्टेशन में पहुंचकर मैनपुरी के लिए उनको दूसरी ट्रेन में बैठना था। वहां तबीयत खराब होने पर जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पति का भाई अजय कुमार शुक्ला व विजय शुक्ला से विवाद चलता था। इसके कारण किसी ने उसको सूचना नहीं दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पत्नी को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें