फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मायके जाने से रोकने पर महिला ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मायके जाने से रोकने पर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण बताई गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर पूर्वी निवासी सर्वेंद्र सिंह की पत्नी पूनम पाल (26) शनिवार को मायके जाने की जिद्द कर रही थी। जिस पर पति से विवाद हो गया। सर्वेंद्र झगड़ा होने के बाद खेत चला गया तो पूनम ने कमरे में कुंडे से फंदा लगाया और लटक गई। दोपहर में बहन कौशल्या आई और दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो बहन पूनम फंदे से लटक रही थी। बहन की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। पति सर्वेंद्र को जैसे ही घटना की जानकारी हुई वह फरार हो गया।
जनपद एटा थाना अलीगंज गांव हत्सारी निवासी पिता ग्रीश चंद्र ने बताया कि बेटी की वर्ष 2014 में शादी की थी। दामाद सर्वेंद्र पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। वह शराब का आदी है। घटना की जानकारी पर बेटी की ससुराल आए तो यहां कोई नहीं मिला। पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। पूनम अपने पीछे एक बेटी वैष्णवी व पुत्र वासु को छोड़ गई है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें